वाशिंगटन। सदी के धूमकेतु माने जा रहे 'धूमकेतु आईसोन' को अब नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य की कक्षा में प्रवेश के मध्य आईसोन अपना अस्तित्व बनाये नहीं रख पाया। आईसोन के दिसंबर में दिखने की संभावना जताई गई थी।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार आईसोन ने गुरुवार को सूर्य का चक्कर लगाने का प्रयास किया। इस मध्य सूरज की गर्मी और गुरुत्व बल के कारण बिखर गया।कई 'सौर वेधशालाओं' ने इस खगोलीय घटना को अंकित
किया।
नासा के अनुसार अब इसके फिर दिखने की संभावना बहुत कम है। हालांकि इस घटना से धूमकेतुओं के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में सहायता मिलेगी। इस घटना के 'डाटा' से जाना जा सकेगा कि हमारे 'सौर मंडल' में ऐसे कौन से पदार्थ हैं, जिनसे धूमकेतु का निर्माण होता है।
Antariksha Darpan. the most fascinating blog.
About planet, sattelite & cosmology.
सबसे आकर्षक ब्लॉग.
ग्रह, उपग्रह, और ब्रह्माण्ड विज्ञान के बारे में.